{"_id":"5f9d60b826dd2728101d15f1","slug":"uttarakhand-chinook-helicopter-delivering-heavy-machines-in-kedarnath-off-to-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 24 टन मशीनें केदारनाथ पहुंचाकर चंडीगढ़ लौट चिनूक हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 24 टन मशीनें केदारनाथ पहुंचाकर चंडीगढ़ लौट चिनूक हेलीकॉप्टर
Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर
- फोटो : amar ujala
चिनूक हेलीकॉप्टर चार दिन में 24 टन भारी मशीनों के पार्ट्स केदारनाथ पहुंचाने के बाद चंडीगढ़ वापस लौट गया है। धाम पहुंचाई गई मशीनों को असेंबल करने के लिए संबंधित कंपनियों के कारीगर इस सप्ताह केदारनाथ पहुंच जाएंगे। जबकि आगामी 15 नवंबर से पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 07 बजे और 10.30 बजे भारतीय सेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने भारी मशीनों के पार्ट्स दो शटल में केदारनाथ पहुंचाए। इसके बाद पूर्वान्ह 11.30 बजे धाम से ही चिनूक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
26 क्तूबर को भारतीय सेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर को गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचना था। इसके बाद चिनूक द्वारा 27, 29, 30 और 31 अक्तूबर को दो-दो शटल में जेसीबी, हाइड्रा, डंपर, ट्रेक्टर समेत अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ी भारी मशीनों के 24 टन पार्ट्स केदारनाथ पहुंचाए।
विज्ञापन
डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि सभी जरूरी मशीनों के पार्ट्स केदारनाथ पहुंच चुके हैं। संबंधित कंपनियों के कारीगर इस सप्ताह धाम पहुंचकर मशीनों को असेंबल करेंगे, जिसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। हरसंभव प्रयास होगा कि 15 नवंबर से पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य शुरू कर दिए जाएं।