फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Chinook Helicopter Delivering Heavy Machines in kedarnath by Two Shuttle

मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने दो शटल में केदारनाथ धाम पहुंचाई भारी मशीनें

Thu, 29 Oct 2020 07:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Oct 2020 07:20 PM IST
सार

  • शुक्रवार को भी भारी मशीनों के पार्ट्स पहुंचाए जाएंगे केदारनाथ धाम 
  • नवंबर पहले सप्ताह में मशीनें की जाएंगी एसेंबल

विज्ञापन
Uttarakhand: Chinook Helicopter Delivering Heavy Machines in kedarnath by Two Shuttle
चिनूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ धाम छह टन भारी मशीनें पहुंचाई। इस दौरान जेसीबी, डंपर व अन्य मशीनों के पार्ट्स हेलीकॉप्टर से धाम भेजे गए, जिन्हें मजदूरों ने हेलीकॉप्टर से उतारा। नवंबर पहले सप्ताह में कंपनियों के कारीगरों द्वारा केदारनाथ पहुंचकर इन पार्ट्स को एसेंबल किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर ने तीन टन मशीनों के पार्ट्स भरकर केदारनाथ के लिए टेक ऑफ किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर लगभग नौ बजे पुन: गौचर पहुंचा और साढ़े दस बजे धाम के लिए दूसरी बार उड़ान भरी।
विज्ञापन



हेलीकॉप्टर का संचालन विंग कमांडर सिद्धार्थ रावत के नेतृत्व में दस सदस्यीय दल कर रहा है। डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि चिनूक द्वारा अभी तक 12 टन भारी मशीनों के पार्ट्स केदारनाथ पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के कारण चिनूक द्वारा सिर्फ दो शटल की जा रही हैं। इस दौरान एमआई-26 हेलीपैड को खाली रखा जा रहा है। शुक्रवार को भी भारतीय सेना का मालवाहक हेलीकॉप्टर गौचर से मशीनों को लेकर धाम पहुंचाएगा।

अब सुबह छह बजे खुलेगा केदारनाथ मंदिर 

डीएम वंदना सिंह ने बताया कि भारी मशीनरी के केदारनाथ पहुंचने के बाद संबंधित कंपनियों के कारीगर द्वारा एक सप्ताह में उन्हें एसेंबल किया जाएगा। हरसंभव प्रयास होगा कि 15 नवंबर से दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू हो जाए। 

ठंड बढ़ने के कारण केदारनाथ मंदिर सुबह छह बजे खोला जा रहा है। बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह छह बजे से श्रद्धालु मंदिर में जुटने शुरू हो गए थे। बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ धाम में भक्तों की भीड़ बढ़ने से मंदिर मार्ग पर लंबी लाइन लग गई। सुबह छह बजे से तीन बजे तक कुल 3570 भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed