फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Child One Day CM Srishti News: Child Chief Minister Srishti to hold review meeting of departments on January 24

उत्तराखंड: एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी सृष्टि, गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए करती हैं प्रेरित

Sat, 23 Jan 2021 02:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Jan 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Child One Day CM Srishti  News: Child Chief Minister Srishti to hold review meeting of departments on January 24
सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

इस साल बालिका दिवस (24 जनवरी) पर उत्तराखंड बाल विधानसभा की बाल मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी विधानसभा में प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगी। उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विधानसभा में बाल मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के रूप में कार्यों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की स्वीकृति ले ली गई है। विभागों के प्रजेंटेशन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिन्हें इसके लिए अधिक से अधिक पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग डोबरी चांटी पुल व अन्य पुल से संबंधित प्रगति रिपोर्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद होम स्टे योजना, निदेशक उरेडा सोलर विकास कार्य, प्रमुख अभियंता सिंचाई सूर्य धार झील का निर्माण, निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास पोषण अभियान एवं आंगनबाड़ी योजना, महानिदेशक स्वास्थ्य अटल आयुष्मान योजना एवं 108 एंबुलेंस, निदेशक माध्यमिक शिक्षा अटल उत्कृष्ट स्कूलों की स्थापना, सचिव सामान्य प्रशासन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में किए गए विकास कार्य, निदेशक ग्राम्य विकास ग्राम्य विकास की योजनाएं, डीएम देहरादून स्मार्ट सिटी देहरादून की प्रगति, महानिदेशक उद्योग पर्यटन एवं उद्योग से संबंधित विकास एवं पुलिस महानिदेशक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सफलता को लेकर प्रजेंटेशन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पौड़ी की बेटी कुमकुम पंत न्यूजीलैंड की एक दिन की राजदूत बनी थी। इस दौरान कुमकुम ने न्यूजीलैंड और भारत की मिलती-जुलती समस्याओं पर मंथन किया था। कुमकुम राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली की छात्रा रही है। कुमकुम राज्य बाल विधानसभा उत्तराखंड में गृहमंत्री का पद भी संभाल रही हैं। 

गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं सृष्टि

24 जनवरी को बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली दौलतपुर गांव की बेटी सृष्टि गोस्वामी बचपन से ही होनहार है। 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी जा चुकी हैं। वर्ष 2019 में सृष्टि गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सृष्टि पिछले दो साल से ‘आरंभ’ नामक योजना चला रही हैं। इसमें क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ मुफ्त में किताबें भी मुहैया कराती हैं।

 हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के दौलतपुर गांव की बेटी सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेगी। सृष्टि बतौर मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। सृष्टि की इस उपलब्धि के लिए गांव में जश्न का माहौल है। परिवार से लेकर ग्रामीण खुशियां मना रहे हैं। बृहस्पतिवार को सृष्टि के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सृष्टि गोस्वामी को बालिका दिवस पर एक दिन का सीएम बनाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। सृष्टि रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है। पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर गांव में किराने की छोटी सी दुकान चलाते हैं। मां सुधा गोस्वामी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। छोटा भाई श्रेष्ठ पुरी कक्षा 11 का छात्र है। उसके पिता प्रवीण पुरी ने बताया कि सृष्टि पर पूरे गांव को गर्व है। सृष्टि मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से बचती रहीं।

हर बेटी के माता-पिता को होगा गर्व

सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी को बेटी पर गर्व है। सुधा का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता का सहयोग और प्रेरणा जरूरी है। सृष्टि ने जो मुकाम हासिल किया है उससे हर बेटी वाले माता-पिता को गर्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed