फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand char dham yatra 2021: Pilgrims Entry Ban during 4 pm to 6am on Yamunotri Road

चारधाम यात्रा 2021: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम चार से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर लगी रोक

Sun, 19 Sep 2021 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Sep 2021 07:19 PM IST
सार

Uttarakhand Char Dham Yatra 2021: रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने, देर शाम व तड़के यहां रास्ते में अंधेरा होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही का समय नियत किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand char dham yatra 2021: Pilgrims Entry Ban during 4 pm to 6am on Yamunotri Road
यमुनोत्री पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। पुलिस को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम के लिए तीर्थयात्रियों को जानकी चट्टी से करीब 6 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ता है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: यात्रा के लिए तैयार नहीं हैं राजमार्ग, कहीं-कहीं हाईवे की हालत बेहद खतरनाक
विज्ञापन


रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने, देर शाम व तड़के यहां रास्ते में अंधेरा होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही का समय नियत किया है। अब तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम के लिए जानकी चट्टी से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि यदि प्रतिबंधित समय में कोई धाम में जाना चाहेगा तो कारण की जानकारी मांगी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : गंगा पूजन के बाद आज से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू, मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल रहे मौजूद

यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल की सेवा ठप

यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल की सेवा ठप है। धाम में बीएसएनल का टावर तो हैं लेकिन वो शोपीस बना हुआ है। यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है जबकि यहां धाम में बीएसएनएल के टावर समेत कई अन्य उपकरण सालों से जंग खा रहे हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राज स्वरूप उनियाल, पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल व पुजारी आशुतोष, अनोज ने बताया कि काफी प्रयास के बाद करीब तीन वर्ष पूर्व यहां बीएसएनएल का टावर लगाया गया था लेकिन वह बीते वर्ष से खराब है जिससे धाम में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है।

इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बीएसएनएल के जीटीओ किशोर नौटियाल ने बताया कि टावर का पावर कार्ड खराब है। इससे धाम में सिग्नल की दिक्कत हो रही है। जल्द इसे दुरुस्त कर धाम में बीएसएनएल की सेवा बहाल कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed