फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli News Main accused of cyber fraud from soldier arrested from Visakhapatnam

Chamoli: सेना के अधिकारी से साइबर ठगी का मुख्य आरोपी एक साल बाद विशाखापट्टनम से गिरफ्तार, ऐसे हड़पी थी रकम

Sun, 08 Dec 2024 07:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

सेना के एक अधिकारी ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में 16 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ दो लाख 70 हजार 303 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News Main accused of cyber fraud from soldier arrested from Visakhapatnam
साइबर क्राइम - फोटो : FREEPIK

विस्तार

सेना के अधिकारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में 16 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ दो लाख 70 हजार 303 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद 19 मार्च 2024 को केरल के कोठमांगलम क्षेत्र से बी. मानिकंदन को गिरफ्तार किया। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लगातार नाम व जगह बदल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने विशाखापट्टनम में कई दिनों तक प्रवास किया। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर क्षेत्र की जानकारी जुटाई, एसओजी और साइबर सेल की मदद से तीन दिसंबर को आरोपी कारी सुरेश (38) निवासी विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: हरिद्वार-देहरादून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Trending Videos

पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें आरोपी ने कई व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। वह लोगों को ऑनलाइन नौकरी लगाने, शादी के लिए लड़का-लड़की ढूंढने, आधार कार्ड, पैन कार्ड वेरिफाइ करवाने, ऑनलाइन शेयर मार्केट में फर्जी वेबसाइट बनाकर पैसा लगवाने, साइबर अरेस्ट कर लिंक व ओटीपी भेजकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में नंदानगर थानाध्यक्ष संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल कोतवाली ज्योतिर्मठ अरुण गैरोला, कांस्टेबल सर्विलांस सेल राजेंद्र सिंह व कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed