Haridwar: हरिद्वार-देहरादून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Haridwar News: देहरादून पुलिस एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुुए हरिद्वार की तरफ बढ़ी। इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को भी दी गई। चेकिंग के दौरान वहां एक कार पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विस्तार
हरिद्वार-देहरादून पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे देहरादून पुलिस एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुुए रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ बढ़ी। इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को भी दी गई। शांतरशाह चौकी क्षेत्र में आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस की ओर से चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान वहां आई 10 पुलिस को देखते ही भागी। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया।कार में सवार तीन व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी। दो बदमाश गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश व देहरादून और हरिद्वार में जेल जा चुका है ।
मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, खोखा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। वहीं, घायल बदमाश की तलाशी में दो जिंदा कारतूस व सोने की चेन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.