फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CEO appeals to political parties in to appoint 100 Percent BLAs for SIR

SIR: उत्तराखंड में राजनीतिक दलों से सीईओ की अपील, शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करें, 66 हजार से अधिक की दरकार

Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
सार

सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand CEO appeals to political parties in  to appoint 100 Percent BLAs for SIR
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वह जल्द अपने शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करें। अब तक करीब 66 हजार के सापेक्ष 15,437 ही नियुक्त हुए हैं।

विज्ञापन


सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, बीएलओ आउटरीच अभियान,बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बीएलओ की ओर से आउटरीच अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 79 प्रतिशत मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बीएलए के सहयोग से मैपिंग प्रक्रिया और तेजी से की जा सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादले: एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाया, प्रमेंद्र डोबाल को जिम्मेदारी, देखें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि वर्तमान में राजनैतिक दलों की ओर से 15,437 बूथ लेवल एजेंट्स की जा चुकी है। जिसमें भाजपा के 7165, कांग्रेस के 7968, बीएसपी के 117, सीपीआई (एम) के 187 बीएलए शामिल हैं। आम आदमी पार्टी और एनपीपी की ओर से अभी एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित बीजेपी से राजकुमार पुरोहित, विरेंद्र वल्दिया, कांग्रेस पार्टी से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, बीएसपी से सुरेंद्र जजारिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed