फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cebinate meeting will held today

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

Tue, 13 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Dec 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cebinate meeting will held today
- फोटो : file photo

उत्तराखंड कैबिनेट की मंगलवार को होने वाली बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक शाम 5.30 बजे से सचिवालय में मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश में चार जिलों के गठन के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट द्वारा रानीखेत, कोटद्वार, काशीपुर और यमुनोत्री को जिला बनाए जाने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दी जा सकती है। वैसे मुख्यमंत्री तो प्रदेश में 11 जिले बनाए जाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


बैठक में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, गेस्ट टीचरों के लिए नियमावली संशोधन, शिक्षा आचार्यों का शिक्षा मित्र में समायोजन, परिवहन विभाग के नियमावली में संशोधन, उत्तराखंड अवस्थापना निगम को ब्रिज रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन का नाम दिए जाने सहित भूमि पर मालिकाना हक एवं नियमितीकरण सहित कई प्रस्ताव इस बैठक में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने और नोटबंदी से पड़ने वाले असर पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed