फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CBI Raid on Chief Parcel Supervisor house after arrested for taking bribe

Cbi Raid: रिश्वत लेते पकड़े गए पार्सल सुपरवाइजर के घरों में सीबीआई के छापे, आरोपी बोला...मेरा रौब देखना

Fri, 09 Dec 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Dec 2022 10:45 PM IST
सार

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन के चीफ पार्सल सुपरवाइजर आरएस तोमर को सात हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक कारोबारी का पार्सल जल्दी भिजवाने के नाम पर दो बार में यह रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand: CBI Raid on Chief Parcel Supervisor house after arrested for taking bribe
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारोबारी से रिश्वत लेते पकड़े गए चीफ पार्सल सुपरवाइजर के दून स्थित घरों पर भी सीबीआई ने छापे मारे। यहां से विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज कब्जे में लेकर बैंक खातों की जानकारी ली गई। इधर, सीबीआई ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने बृहस्पतिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन के चीफ पार्सल सुपरवाइजर आरएस तोमर को सात हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक कारोबारी का पार्सल जल्दी भिजवाने के नाम पर दो बार में यह रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीबीआई ने चीफ पार्सल सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, सात हजार रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अधिकारी मूल रूप से जौनसार क्षेत्र का रहने वाला है। उसके घर देहरादून में लांघा रोड और पंडितवाड़ी में हैं। सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात दोनों घरों में छापे मारे। यहां से संपत्तियों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। इसके अलावा बैंक पासबुक भी बरामद हुई है।


सीबीआई से कहा... मेरा रौब देखना  
सीबीआई की टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो उसने धमकाया भी था। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि अभी तुम मेरा रौब देखोगे। कोर्ट में देखना कौन-कौन मुझसे मिलने आता है। बताया जा रहा है कि अधिकारी का कोई रिश्तेदार पुलिस में बड़ा अफसर है। कई अन्य रिश्तेदार भी कई बड़ी पोस्ट पर हैं। 

सोता नहीं तो बुधवार को पकड़ा जाता 
सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को बुधवार को ही पकड़ने की योजना थी। टीम वहां पहुंच भी गई। लेकिन, जिस वक्त उसने रिश्वत लेने के लिए बुलाया, तब तक वह सो गया था। कारोबारी ने फोन किया तो उसने नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed