फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Cashless treatment to 25 thousand employees of autonomous bodies

Uttarakhand: स्वायत्तशासी निकायों के 25 हजार कर्मचारियों को जल्द कैशलेस इलाज, ऐसी होगी प्रक्रिया

Fri, 25 Feb 2022 12:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 12:55 PM IST
सार

योजना में शामिल होने को स्वायत्तशासी संस्थाओं को गवर्निंग बॉडी से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Cashless treatment to 25 thousand employees of autonomous bodies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश के स्वायत्तशासी निकायों, निगमों, प्राधिकरणों व संस्थानों के 25 हजार कर्मचारियों को जल्द ही राज्य स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने निगमों और स्वायत्तशासी निकायों के नियमित कर्मचारी ही योजना के दायरे में आएंगे। 

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में निकाय और निगमों के कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य योजना में शामिल करने के लिए गवर्निंग बॉडी या बोर्ड अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण को भेजा जाएगा सभी निगमों व निकायों की ओर से कर्मचारियों का डाटा
जिसके बाद नियमति कर्मचारियों और पेंशनरों को राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर असीमित खर्चे पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रतिमाह का अंशदान भी समान रहेगा। प्राधिकरण के पोर्टल पर सत्यापन करने के लिए निगमों और स्वायत्तशासी निकायों के आहरण एवं वितरण अधिकारी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। सभी निगमों व निकायों की ओर से कर्मचारियों का डाटा तैयार कर प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Home Exams: निदेशालय के आदेश से पहले ही सीईओ ने घोषित कर दी तिथि, छपवा दिए प्रश्नपत्र, जानिए अब कब होंगी परीक्षाएं

इसके बाद निगमों व बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों का डाटा तैयार कर गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आईटी अनुभाग सूचनाओं के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सुझाव दिया गया कि निगम और निकायों के कर्मचारियों से वार्षिक आधार पर अंशदान लिया जाए।
 
बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, उरेडा, देहरादून, जीएमवीएन, देहरादून, आईएचएम, उत्तराखंड वन विकास निगम, डीबीएस पीजी कॉलेज,  एमडीडीए, एसजीआरआर पीजी कॉलेज, एमपीएससी, उत्तराखंड जल संस्थान, पंचायतीराज विभाग, परिवहन निगम, पेयजल निगम के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed