फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet: tirath singh rawat went his office first time today

उत्तराखंडः पहली बार अपने ऑफिस में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, किया हवन

Sun, 14 Mar 2021 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: tirath singh rawat went his office first time today
तीरथ सिंह रावत पहली बार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत रविवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। कुर्सी पर बैठने से पहले उन्होंने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत भी शामिल हुईं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को सुबह सचिवालय में चतुर्थ तल पर स्थित कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय की कुर्सी पर बैठने से पहले उन्होंने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री कार्यालय का स्टाफ और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। पूजा अर्चना के साथ मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शीश झुकाकर मेज को प्रणाम किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए। इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, मुख्यमंत्री के पीआरओ विजय सती व मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को दिया गंगा आरती में शामिल होने का निमंत्रण

पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्धन जनचेतना अभियान गोमुख कलश यात्रा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गोमुख का गंगाजल भेंट किया।
समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल और संस्थापक अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री को गंगाजली भेंट की।

संत समाज की ओर से उन्हें सुख शांति, समृद्धि और प्रदेश का कुशल नेतृत्व करने का आशीर्वाद दिया। पोखरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं में जो उम्मीद जगी है उसे वह जरूर पूरा करेंगे। पंडित रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री को तीर्थनगरी ऋषिकेश में मां गंगा की आरती और गोमुख कलश यात्रा 2021 में सपरिवार संग शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कौशिक 15 मार्च को ग्रहण करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

वहीं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 15 मार्च को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। वह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोमवार दोपहर एक बजे प्रदेश मुख्यालय में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी उपस्थित रहेंगे। 


चौहान ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज होगी, जहां से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महानगर कार्यालय से रैली के साथ नगर निगम, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड व फब्बारा चौक से होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इस मार्ग पर कई स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed