फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet News: Chief Minister will decide one-time relief to Transport Corporation now

उत्तराखंड कैबिनेट: परिवहन निगम को एकमुश्त राहत देने की गेंद मुख्यमंत्री के पाले में

Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
सार

बता दें कि परिवहन निगम में घाटे की वजह से कर्मचारियों को वेतन न मिल पाने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet News: Chief Minister will decide one-time relief to Transport Corporation now
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

परिवहन निगम को कैबिनेट बैठक से फिलहाल कोई फौरी राहत नहीं मिली है। कैबिनेट में निगम को 151 करोड़ 88 लाख रुपये एकमुश्त देने का जो प्रस्ताव रखा गया, उस पर फैसला लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी पहलुओं को देखने और समझने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट: सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा पार कर चुके युवाओं को बड़ी राहत, पढ़ें अन्य फैसले...
विज्ञापन


दरअसल, परिवहन निगम में घाटे की वजह से कर्मचारियों को वेतन न मिल पाने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जनवरी और फरवरी का वेतन जारी कर दिया गया था, लेकिन बाकी वेतन जारी नहीं हुआ था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि तय की है। इस बीच निगम की पांच जुलाई को हुई बोर्ड बैठक के प्रस्ताव के तहत बुधवार को कैबिनेट की बैठक में निगम को एकमुश्त 151 करोड़ 88 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: लखवाड़ परियोजना भूमि का फैसला वापस, त्रिवेंद्र सरकार ने कर दिया था स्थगित

इसके पीछे यह वजह जताई गई कि निगम बोर्ड के फैसले के तहत फिलहाल कर्मचारियों को अप्रैल से आधा वेतन दिया जाएगा, जिसके लिए करीब 34 करोड़ की जरूरत थी। बाकी पेंशन, ग्रेच्युटी, मरम्मत और डीजल मिलाकर निगम को 151 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। मंत्रिमंडल ने इस मामले में फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया है। अब मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों और निगम प्रबंधन से वार्ता करने के बाद ही इस मामले में कोई फैसला लेंगे।

वार्ता के बाद परिषद की हड़ताल टली 
शासन से वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी हड़ताल रद्द कर दी है। वहीं परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed