उत्तराखंड: मंत्रिमंडल की बैठक आज, लाए जाएंगे लॉकडाउन से जुड़े कई प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
लॉकडाउन के दौरान शुरू होने वाली आर्थिक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। इन प्रस्तावों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होना तय है।
चारधाम यात्रा को राज्य के भीतर शुरू करने को लेकर प्रस्ताव
इसी के तहत चारधाम यात्रा को राज्य के भीतर शुरू करने को लेकर प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
सरकार यह तय करेगी कि यात्रा को किस स्वरूप में शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरू करने को मंजूरी मिल सकती है।
मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के लिए योजना लाने की तैयारी है। शराब कारोबारियों की एक्साइज फीस का मसला भी बैठक में आ सकता है।