{"_id":"5d6538968ebc3e01802e8986","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-2019-circle-rate-and-many-proposals-may-approve","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अब पेपर लेस होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कैबिनेट के अन्य फैसले जानने के लिए क्लिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अब पेपर लेस होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कैबिनेट के अन्य फैसले जानने के लिए क्लिक करें
Wed, 28 Aug 2019 03:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया गया। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट मंत्री व उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसले-
- आबकारी विभाग में एथनॉल से प्रशासनिक नियंत्रण हटाया।
- शीरा नीति स्वीकृत, खुले बाजार में 75 प्रतिशत बेच सकेंगे।
- ऋषिकेश बाईपास निर्माण को 4.04 करोड़ रुपये की रायल्टी छूट।
- मंडी समिति विपणन बोर्ड के अंश दान में छूट को मंजूरी।
- कार्बेट टाइगर में स्पेशल टाइगर रिजर्व फोर्स का ढांचा और 85 पद मंजूर।
- मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय में कैंटीन के कर्मचारियों का ढांचा स्वीकृत।
- चिकित्सा विभाग में नर्सिंग पद के संविलियन की सेवा नियमावली पारित।
- पर्यटन में होटल रिजार्ट के लैंड यूज चार्ज को घटाकर 150 से 10 रुपये किया।
- फसाड नीति के तहत एक अतिरिक्त मंजिल का आवास बनाने को मंजूरी।
- अस्पतालों में पब्लिक हेल्थ स्टेंडर्ड मानक के अनुसार पदों का चयन होगा।
- वर्ष 2018 में लागू उत्तराखंड स्पोर्ट कोड को स्थगित किया गया।
- उत्तराखंड राजकीय चिकित्सा उपकरण औषधि क्रय नीति संशोधन।
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रोफेसर चयन की प्रक्रिया को मंजूरी।
- अटल आयुष्मान योजना में राज्य से बाहर के लोगों से लेंगे न्यूनतम सेवा शुल्क।
- सोशल बलूनी स्कूल के नक्शे में सड़क चौड़ाई छूट को मंजूरी।