फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting 2018 home guard Honorarium enhanced order pass

उत्तराखंड कैबिनेट का होमगार्डों को तोहफा, मानदेय बढ़ाया, जानिए अन्य अहम फैसले...

Thu, 14 Jun 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting 2018 home guard Honorarium enhanced order pass
trivendra singh rawat

उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक में होमगार्डों को तोहफा दिया है। सरकार ने अब होमगार्डों का मानदेय 50 रुपए बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके बाद अब होमगार्डों को 400 रुपए प्रतिदिन की जगह 450 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में14 बिंदुओं पर फैसला हुआ। इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि छात्रों को एनसीईआरटी की जो किताबे मुफ्त दी जानी थी वह जुलाई तक उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है कि, यूपी के टेंडर रेट के हिसाब से टेंडर जारी किए जाएं।
विज्ञापन


वहीं कैबिनेट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आठ समितियों के गठन को मंजूरी दी है। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में तकरीबन 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए 25 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand cabinet meeting 2018 home guard Honorarium enhanced order pass
uttarakhand secretariat

वहीं सीएम ने मंत्रियों को बारिश से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए कहा है। बद्रीनाथ में यूपी पर्यटन विभाग को .401 हेक्टेयर भूमि देने को मंजूरी मिल गई है। कार्मिक विभाग की नियमावली में संशोधन को  भी मंजूरी दे  दी गई है।

वहीं बैठक में निर्णय लिया गया है कि, गढ़ी कैंट में पांच सितारा होटल का निर्माण कर रही कंपनी को सरकार पैसा वापस देगी। साथ ही खनन नियमावली 2005 में आंशिक संशोधन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed