फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet decision Government will charge fee for commercial use of ground water

Uttarakhand Cabinet Decision: भूजल के व्यावसायिक इस्तेमाल पर शुल्क वसूलेगी सरकार, दिसंबर से लागू होंगी दरें

Thu, 24 Oct 2024 08:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Oct 2024 08:59 AM IST
सार

भूजल के अनियंत्रित दोहन पर अंकुश लग सकेगा। अब भूजल के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सरकार शुल्क वसूलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet decision Government will charge fee for commercial use of ground water
सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में भूजल के निकास एवं स्प्रिंग्स जल का गैर कृषि व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर सरकार अब शुल्क वसूलेगी। कैबिनेट ने राज्य में भू- जल के निकास एवं स्प्रिंग्स जल पर मूल्य की दरें तय कर दी हैं। दरें दिसंबर से लागू होंगी।

विज्ञापन


यह कृषि एवं कृषि संबंधित कार्याें और राजकीय पेयजल व्यवस्था को छोड़कर होगा। इसके पीछे भूजल विकास एवं प्रबंधन को विनियमित किए जाने और भूजल के अनियंत्रित दोहन को सीमित करने के लिए फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इससे अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति भी होगी। सिंचाई विभाग यह मूल्य प्रति किलो लीटर वसूल करेगा। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह का कहना है कि मूल्य की दर तय हो गई है, इस संंबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका

उपलब्धता का प्रकार  प्रक्रिया औद्योगिक इकाइयां  जहां जल रॉ मैटेरियल है  व्यावसायिक उपयोग
भूजल सुरक्षित क्षेत्र 11 54 32
भूजल अर्ध गंभीर क्षेत्र 17.60 108 52
भूजल गंभीर क्षेत्र 22 324 64
भूजल अतिदोहित क्षेत्र 44 648 128
स्प्रिंग्स जल 11 54 32

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed