फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet decision for pancheshwar dam

पंचेश्वर बांध की ओर एक और कदम, प्राधिकरण गठन को कैबिनेट की मंजूरी

Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
  uttarakhand cabinet decision for pancheshwar dam
Demo Pic - फोटो : demo

भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना पंचेश्वर बांध का निर्माण शुरू करने की दिशा में उत्तराखंड ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। वेप्कॉस कंपनी द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के बाद भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से एनओसी हासिल करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। प्राधिकरण अपनी सिफारिशों से प्रदेश सरकार को अवगत कराएगी। 

विज्ञापन


भारत और नेपाल के बीच बहने वाली महाकाली नदी पर उत्तराखंड के चंपावत जिले में पंचेश्वर बांध का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना को लेकर भारत और नेपाल के बीच 12 फरवरी 1996 को महाकाली जल विकास संधि के नाम से समझौता हुआ था।  इस परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू कराने को लेकर अभी हाल ही में दिल्ली में भारत और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की राज्य सरकार 2012 में इस परियोजना को मंजूरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस परियोजना की कई दौर की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने बांध की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह करने का भी निर्देश दिया है। मंगलवार की रात हुई कैबिनेट की मीटिंग में राज्य सरकार द्वारा प्राधिकरण के गठन के फैसले से बांध का निर्माण कार्य शुरू कराने में और तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध परियोजना एक नजर में

  uttarakhand cabinet decision for pancheshwar dam

-भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना

-भारत और नेपाल के बीच बहने वाली महाकाली नदी पर निर्माण है प्रस्तावित

-दोनों देशों के बीच बांध निर्माण के लिए फरवरी 1996 में हुआ था समझौता

- परियोजना पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का है अनुमान

-परियोजना से लगभग 5040 मेगावाट बिजली उत्पादन का है लक्ष्य

-उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में मिलेगी सिंचाई की सुविधा

-उत्तराखंड को मिलेगी 6 हजार मिलियन यूनिट बिजली

-परियोजना का निर्माण होने की स्थिति में प्रदेश के छह हजार लोगों को मिलेगा रोजगार।

-परियोजना की जद में आएगा उत्तराखंड के चंपावत और पिथौरागढ़ का लगभग 25 वर्गमीटर का क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed