फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet decision: chinook helicopter will land in kedarnath

उत्तराखंड कैबिनेट : केदारनाथ धाम के हेलीपैड का होगा विस्तार, लैंड कर सकेगा चिनूक हैलीकाप्टर 

Fri, 04 Sep 2020 09:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet decision: chinook helicopter will land in kedarnath
केदारनाथ मंदिर - फोटो : Social media
प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अब चिनूक हैलीकाप्टर की लैंडिंग का रास्ता साफ हो गया है। धाम में बने हेलीपैड का विस्तारीकरण कर 100 गुणा 50 मीटर का किया जाएगा। इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल के जरिए पूर्व सैनिक आश्रितों के अलावा सामान्य श्रेणी के लोगों को भी मिल सकेगी नौकरी
विज्ञापन



विस्तारीकरण के कार्य से गढ़वाल मंडल पर्यटन विकास निगम के अधीन कुछ भवनों को तोड़ा जाएगा। चिनूक हैलीकाप्टर से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनरी पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में चिनूक हैलीकाप्टर की आवाजाही के लिए हेलीपैड के विस्तारीकरण करने की अनुमति मिल गई है। वर्तमान में केदारनाथ में 60 गुणा 40 मीटर का हेलीपैड है।

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हेलीपैड का विस्तार किया जाएगा

केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सेना के एमआई-26 हैलीकाप्टर से भारी मशीनरी पहुंचाई गई थी। ये मशीनें अब काफी पुरानी हो चुकी है।

पुनर्निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली नई मशीनरी खरीद कर गौचर हवाई अड्डे पर रखी है। इन मशीनों का भार अधिक होने के कारण चिनूक हैलीकाप्टर से उन्हें केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सकता है।

रक्षा मंत्रालय और सेना की ओर से चिनूक हैलीकाप्टर की लैडिंग के लिए हेलीपैड का विस्तारीकरण करने को कहा था। अब प्रदेश सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हेलीपैड का विस्तार किया जाएगा। इस पर होने वाले व्यय का भुगतान केदारनाथ विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed