फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Cabinet big decision for Ncert Books

NCERT की किताबों को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, खरीदारी के दो प्रस्तावों को दी मंजूरी

Wed, 13 Jun 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Cabinet big decision for Ncert Books
trivendra singh rawat

जुलाई में स्कूल खुलने से पहले बाजार में एनसीईआरटी किताबों की पर्याप्त उपलब्धता कराने के लिए राज्य कैबिनेट ने दो प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके तहत 20 से 50 फीसदी कम कीमत पर सीधे एनसीईआरटी वेंडर और उत्तर प्रदेश की मौजूदा फर्म से किताबें लेने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें, किताबें खरीदने के लिए पात्र छात्र-छात्राओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पैसा भेजा जा चुका है, लेकिन बाजार में किताबें न होने के कारण छात्र किताबें नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार बाजार में एनसीईआरटी पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रिंटिंग और कागज खरीदने के टेंडर जारी किए थे। इसमें टेंडर प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण किताबें नहीं छप सकीं, जिसके चलते अभी तक कक्षा एक से 12वीं तक की करीब 41 लाख 22 हजार किताबें कम हैं। अब राज्य कैबिनेट ने बुधवार को शिक्षा विभाग के दो प्रस्तावों को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत एनसीईआरटी वेंडर्स से दरों से 20 फीसदी कम कीमत पर किताबें उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में सबसे कम दरों पर पुस्तकें उपलब्ध करा रहे निविदा दाताओं से करीब 50 फीसदी कम कीमत पर पुस्तकें लेने पर भी सहमति बनी है।

एनसीईआरटी किताबों पर कब क्या हुआ

uttarakhand Cabinet big decision for Ncert Books
डेमो पिक

छात्र हो रहे परेशान
सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, कक्षा आठ से 12वीं तक के एससी-एसटी और छात्राओं को किताबें खरीदने के लिए खाते में डीबीटी के जरिये पैसा भेजा जाता है। प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं और आठवीं से 12वीं तक के अन्य छात्र-छात्राओं को बाजार से किताब खरीदनी होती है। इन्हीं किताबों के प्रकाशन के लिए टेंडर प्रक्रिया लटकी हुई थी।

एनसीईआरटी किताबों पर कब क्या हुआ
23 अगस्त 2017 - एनसीईआरटी किताबें लागू करने का शासनादेश जारी
16 मार्च 2018- किताबें खरीदने के लिए पैसा डीबीटी किए जाने का निर्णय हुआ और प्रिंटिंग व कागज खरीदे का टेंडर निरस्त कर अल्पकालिक निविदा आमंत्रित करने का निर्णय
09 अप्रैल 2018- एकल निविदा प्राप्त होने पर कार्यवाही के निर्देश
20 अप्रैल 2018- दोबारा निविदा असफल होने पर फिर अल्पकालिका निविदा के निर्देश
21 अप्रैल 2018- महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की संस्तुति पर सुरक्षा धनराशि (परफोरमेंस सिक्योरिटी) को पांच से घटाकर एक फीसदी करने का फैसला हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed