फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet: 5850 kg Artistic artwork Om idol will be made in Kedarnath Dham

Uttarakhand Cabinet: केदारनाथ धाम में बनेगी कलात्मक कलाकृति ओम मूर्ति, 5850 किलोग्राम होगा वजन

Wed, 16 Nov 2022 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Nov 2022 08:30 PM IST
सार

पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारनाथ धाम एरावइल प्लाजा में कलात्मक कलाकृति ओम मूर्ति बनाई जाएगी। इसमें 5850 किलोग्राम कॉपर, जिंक व मिश्र धातु का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: 5850 kg Artistic artwork Om idol will be made in Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम में कलात्मक कलाकृति ओम मूर्ति बनाई जाएगी। इसके लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने इनफाइन आर्ट वेंचर लिमिटेड को मूर्ति बनाने की अनुमति दी है। पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारनाथ धाम एरावइल प्लाजा में कलात्मक कलाकृति ओम मूर्ति बनाई जाएगी। इसमें 5850 किलोग्राम कॉपर, जिंक व मिश्र धातु का इस्तेमाल किया जाएगा। मूर्ति में प्रयोग होने वाले धातु का मेटल टेक्नीकल एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट के फैसले, गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट

विज्ञापन

पर्यटन विशेष क्षेत्र अधिनियम में संशोधन को अध्यादेश लाने की अनुमति

प्रदेश में क्षेत्र विशेष में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन का नियोजित विकास और उन्नयन अधिनियम 2013 में संशोधन के लिए सरकार अध्यादेश लाएगी। मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी। उत्तराखंड विशेष क्षेत्र पर्यटन नियोजित विकास और उन्नयन अधिनियम के तहत केदारनाथ विकास प्राधिकरण और टिहरी पर्यटन विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। केदारनाथ और टिहरी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्राधिकरणों को मजबूत करने के लिए अधिनियम में संशोधन करने जा रही है। इसके लिए अध्यादेश लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा: 465 प्रभावित व्यापारियों को मिलेगी राहत राशि

वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के पीड़ितों को सरकार ने राहत दे दी है। उन दौरान केदारनाथ धाम से तिलवाड़ा के बीच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रखे सामान के नुकसान की भरपाई की दूसरी किस्त अब मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष राहत राशि के रूप में आवंटित की जाएगी। कैबिनेट ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।



वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा में धाम से लेकर तिलवाड़ा तक बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। इस दौरान तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ ही उनमें रखा सामान या तो बह गया था या खराब हो गया था। ऐसे 465 व्यवसायियों को अब कुल 12 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी। बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई है।

बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 2014 में राज्य सरकार ने एक शासनादेश जारी कर दो लाख रुपये तक की क्षति की 90 प्रतिशत भरपाई की थी। जबकि दो लाख से 30 लाख रुपये तक के नुकसान की क्षति का 80 प्रतिशत देने का निर्णय लिया गया था। इसमें से भी आधी धनराशि प्रभावित व्यवसायियों को दे दी गई थी। तय किया गया था कि बाकी बची 40 प्रतिशत धनराशि को वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत अनुदान के रूप में दिया जाएगा। लेकिन, इसमें लोगों ने रुचि नहीं दिखाई और किसी ने भी इस योजना का लाभ नहीं उठाया। अब इसे सहायता राशि के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed