उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसलाः दो लाख राजकीय कर्मियों को दीवाली का गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली का बड़ा गिफ्ट दिया है। जानिए, क्या रहे कैबिनेट के बड़े फैसले...
त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान का मानदेय बढ़ाया गया है-
प्रधान को पहले जहां 750 रुपये मानदेय मिलता था अब 1500 मिलेगा। उपप्रधान का मानदेय 350 रुपये से 500 हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 5000 रुपये से 10000 रुपये हुआ। उपाध्यक्ष का मानदेय 3000 रुपये से 5000 रुपये हुआ।
जिला पंचायत सदस्य का प्रति बैठक मानदेय 400 रुपये से 1000 रुपये हुआ। ब्लॉक प्रमुख का मानदये 4000 रुपये से 6000 रुपये हुआ। उप ब्लॉक प्रमुख को मानदेय 625 रुपये से 1500 रुपये मिलेंगे। बीडीसी सदस्य को अब प्रति बैठक 500 रुपये मिलेंगे।
ये रहा राजकीय कर्मचारियों का दीवाली गिफ्ट
उत्तराखंड सरकार ने दीवाली गिफ्ट देते हुए दो लाख राजकीय कर्मचारियों को एरियर और डीए का तोहफा दिया है।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत सरकार ने 50 प्रतिशत एरियर की पहली किश्त मंजूर कर ली है। पहली किश्त के तहत कर्मचारियों को एरियर एक जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक मिलेगा। इससे राज्य पर 600 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
इसके अलावा राज्य कर्मियों को जुलाई 2017 से महंगाई भत्ता एक प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से सरकारी खजाने पर 12 करोड़ का बोझ पड़ेगा।