फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand by election: Five MLAs ready To Leave Their Seat for Cm Tirath Singh rawat

उत्तराखंड उपचुनाव: सीएम तीरथ के लिए पांच विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार, जल्द होगा निर्णय

Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
सार

कोटद्वार के विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा के अलावा दो और विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है।

विज्ञापन
Uttarakhand by election: Five MLAs ready To Leave Their Seat for Cm Tirath Singh rawat
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव के लिए पांच विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। उपचुनाव की सीट को लेकर जल्द निर्णय हो जाएगा।

विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से बातचीत में कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के चुनाव पर जल्द निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री से उनकी दो दौर की बातचीत हो चुकी है। मुख्यमंत्री किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस प्रश्न के जवाब में कौशिक ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। कोटद्वार के विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा के अलावा दो और विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है।
विज्ञापन


पूरी क्षमता से जुटे हैं विधायक
कौशिक ने कहा कि कोविड महामारी में पार्टी विधायक पूरी क्षमता से जुटे हैं। विधायकों को तीन मुद्दों पर जुटने को कहा गया है। वे सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएंगे। विधायक निधि से कोविड रोकथाम का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना थमने के बाद होगा सर्वे
कौशिक ने कहा कि अभी हमारा फोकस कोरोना महामारी की रोकथाम पर है। इसलिए अभी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड जैसी कोई बात नहीं है। कोरोना थमने के बाद पार्टी सर्वे कराएगी। कोरोनाकाल में विधायकों की सक्रियता टिकट का आधार बनेगी, इस प्रश्न को कौशिक टाल गए।

सीएम बनने वाले पांचवें सांसद
आपको बता दें कि तीरथ रावत से पहले चार सांसद उत्तराखंड के सीएम बन चुके हैं। इनको विधानसभा सदस्य बनने के लिए बाद में उपचुनाव लड़ना पड़ा था। इस परंपरा की शुरुआत 2002 में तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी ने की थी। वह नैनीताल से लोकसभा के सांसद थे। सीएम बनने के बाद उन्होंने रामनगर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता था। इसी तरह पौड़ी गढ़वाल से ही सांसद रह चुके भुवन चंद्र खंडूड़ी राज्य का सीएम बनने के बाद धूमाकोट से विधायक बने।


इसके बाद टिहरी से सांसद विजय बहुगुणा जब कांग्रेस की ओर से सीएम बने तो उन्होंने सितारगंज से विधानसभा का चुनाव जीता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जब सीएम बने तब उन्होंने धारचूला से विधानसभा का चुनाव जीता था। उनके लिए पार्टी के ही विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed