{"_id":"64134db9435c113eff041cfe","slug":"uttarakhand-budget-session-2023-government-refusal-to-implement-old-pension-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुरानी पेंशन लागू करने से सरकार का इनकार, वित्त मंत्री ने विधायक के सवाल पर दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुरानी पेंशन लागू करने से सरकार का इनकार, वित्त मंत्री ने विधायक के सवाल पर दिया ये जवाब
Thu, 16 Mar 2023 10:44 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:44 PM IST
सार
अल्मोड़ा के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में 86,842 कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में हैं, लेकिन उन्हें यह लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की भराड़ीसैंण विधानसभा में प्रदेश सरकार ने राज्य में पुरानी पेंशन लागू करने से इनकार कर दिया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 2005 में केंद्र सरकार के नियमों की समानता के हिसाब से इस योजना को राज्य में लागू किया है। विपक्ष ने नियम 58 में राज्य में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session 2023: चौथे दिन बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में 86,842 कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में हैं, लेकिन उन्हें यह लाभ नहीं मिल रहा है। वे अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने नई पेंशन योजना के तहत कार्यरत रहे एक प्रवक्ता की नजीर सदन में दी।
विज्ञापन
कहा कि वह 80 हजार रुपये वेतन ले रहे थे। लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी पेंशन मात्र 3676 रुपये प्रतिमाह लगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में नई पेंशन योजना लागू नहीं है। राजस्थान, पंजाब और हिमाचल की सिंगल इंजन की सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना लागू की है। उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार इसे क्यों नहीं लागू कर रही है।