फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand budget Session 2021: CM Trivendra singh rawat Told About Budget

उत्तराखंड बजट 2021: सीएम त्रिवेंद्र बोले, बजट में स्वस्थ, सुगम, स्वावलंबी और सुरक्षित उत्तराखंड पर फोकस

Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand budget Session 2021: CM Trivendra singh rawat Told About Budget
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बजट में स्वस्थ, सुगम, स्वावलंबी और सुरक्षित उत्तराखंड पर विशेष फोकस किया गया है। प्रदेश सरकार ने विकास के मोर्चे पर उत्तराखंड की मजबूती के लिए काम किए हैं। उत्तराखंड को देश का विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन

स्वस्थ उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेक्टर में 34 फीसदी बढ़ाया बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेक्टर का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक रखा गया है। बजट में 3320 करोड़ की व्यवस्था की है। रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज के लिए 229 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इस साल शुरू हो रहा है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड की परिकल्पना को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ की धनराशि रखी गई है। विश्व बैंक की मदद से सभी जिला अस्पतालों को स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बदलने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


मातृ मृत्यु अनुपात कम हुआ, टीकाकरण की दर भी बढ़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात में लगातार गिरावट दर्ज हुई। अब यह 201 से घटकर 99 प्रति लाख जीवित जन्म के स्तर पर आ गया है। संस्थागत प्रसव दर के 50 से बढ़कर 71 प्रतिशत हो गई है। टीकाकरण का 87 से बढ़कर 99 प्रतिशत, बाल मृत्यु दर 41 से घटकर 33 प्रतिशत हो गई है। महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए बजट में 565 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुगम उत्तराखंड

16 साल में 7529 तो चार साल में 7431 सड़कें बनाईं  
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है। चार वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7431 किमी सड़कों का निर्माण किया गया है, जो पिछले 16 साल में बनाई गई सड़कों से महज 98 किमी कम है। 16 साल में 7529 ग्रामीण सड़कें बनाई गईं। बजट में प्रदेश की सभी सड़कों के रख-रखाव व नवीनीकरण के लिए पिछले बजट की तुलना में 385 करोड़ ज्यादा की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोटर मार्गों और पुलों के कार्यों के लिए 330 करोड़ की व्यवस्था की। पीएमजीएसवाई के बजट में पूंजीगत परिसंपत्तियों के सृजन और भूमि खरीद के लिए करीब 1083 करोड़ की व्यवस्था की गई।


स्वावलंबी उत्तराखंड

शिक्षा के बजट में 300 करोड़ की बढ़ोतरी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का बजट पिछले साल से 300 करोड़ बढ़ाया है। हर बच्चा स्कूल जाए, इसके लिए पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए राज्य सरकार निशुल्क जूता और बस्ता देगी। इसके लिए 24 करोड़ की व्यवस्था की गई है। माध्यमिक शिक्षा में भौतिक संसाधन और शैक्षिक सुधार के लिए 40 करोड़ खर्च होंगे।

सुरक्षित उत्तराखंड

एक लाख बालिकाओं को मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख बालिकाओं को कमांडो ट्रेनिंग दिलाएगी। इससे उनमें आत्म सुरक्षा को लेकर विश्वास पैदा होगा।

35 लाख महिलाओं के जीवन में आएगा सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार मिलने राज्य की 35 लाख से ज्यादा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। देश में भी यह आवाज उठेगी। कृषि सुधार के लिए 20 करोड़, एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना के लिए 12 करोड़, घसियारी कल्याण योजना में राज्य की 3 लाख से अधिक महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए 25 करोड़ की व्यवस्था की गई है।



पारिवारिक विवाद में महिलाओं को भरण पोषण के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक विवाद होने पर महिलाएं बेबस हो जाती हैं। कानूनी विवाद होने पर पति से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती। इसलिए सरकार ने नई योजना के लिए 3.60 करोड़ की व्यवस्था की है। योजना में नौकरी में सेवारत महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं को भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

इन नई योजनाओं के लिए भी बजट
- चौखुटिया में हवाई पट्टी के विकास के लिए 20 करोड़।
- देहरादून स्थित झाझरा में साइंस सिटी के लिए 30 करोड़।
- पंचायत भवनों के लिए राज्य 20 व केंद्र 29 करोड़ देगा।
- शहरों में पेचजल के लिए जलजीवन मिशन में 30 करोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed