फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session 2021: CM Trivendra singh rawat Reached Gairsain today For Budget Session

उत्तराखंड बजट सत्र 2021: रानीखेत और द्वाराहाट होते हुए गैरसैंण पहुंचें सीएम त्रिवेंद्र, स्कूलों को लेकर की बड़ी घोषणा

Sun, 28 Feb 2021 05:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Feb 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session 2021: CM Trivendra singh rawat Reached Gairsain today For Budget Session
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एक मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैण) पहुंचे। इस दौरान वे विकास और जनता की नब्ज टटोलते हुए रानीखेत व द्वाराहाट से होते हुए गैरसैंण पहुंचे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कहना है कि जनता से संवाद के दौरान कई बार ऐसे सुझाव मिलते हैं, जो ज्यादा व्यावहारिक होते हैं। नॉलेज शेयरिंग का यह सिलसिला स्वस्थ लोकतंत्र का लक्षण है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछली बार सत्र के दौरान वह सड़क मार्ग से ही गैरसैण गए थे। उस दौरान उन्होंने स्थान-स्थान पर जनता से संवाद किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार को लेकर बड़ी घोषणा की
सीएम त्रिवेंद्र ने द्वाराहाट में शिक्षा में सुधार को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्तर के उन स्कूलों को क्लब किया जाएगा, जिनमें छात्रों की संख्या कम है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में पांच-पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और स्कूल वैन भी लगाई जाएगी।


राज्यपाल भी पहुंचेंगी भराड़ीसैंण
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी आज शाम तक भराड़ीसैंण पहुंचेंगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि राज्यपाल रविवार को हेलीकॉप्टर से भराड़ीसैंण हेलीपैड पहुंचेंगी। वहां से कार से विधानसभा आवास पहुंचेंगी और एक मार्च को बजट सत्र में अभिभाषण देंगीं। 


रानीखेत में किए हैड़ाखान मंदिर के दर्शन
गैरसैंण रवाना होने से पहले सीएम त्रिवेंद्र ने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन यानी आज सुबह रानीखेत में हैड़ाखान मंदिर जाकर भोले बाबा के दर्शन किए। 

बजट सत्र के बाद हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री
बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हर विधानसभा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जन समस्याओं का सुनेंगे और मौके पर ही उसके समाधान का प्रयास करेंगे। बकौल, मुख्यमंत्री जनता और जनप्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकतर विधानसभाओं का दो से तीन बार दौरा किया है। आने वाले समय में एक बार फिर हर विधानसभा का दौरा करूंगा। इस दौरान जनता से मिलूंगा और उनकी समस्याएं सुनूंगा। उनकी पूरी कोशिश है कि वह जनता से जितना अधिक संवाद कर सकते हैं, करेंगे। उनका मानना है कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच जितना अधिक संवाद होगा, उतना ही जनता के मन को समझने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed