फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand budget session 2020: network and Sound system Bad Facilities in gairsain

भराड़ीसैंण बजट सत्र: व्यवस्थाएं चौपट, सदन के बाहर नेटवर्क नहीं, अंदर साउंड सिस्टम खराब

Wed, 04 Mar 2020 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Mar 2020 08:42 AM IST
सार

  • दावों के बाद भी भराड़ीसैंण में नहीं सुधरी व्यवस्था

विज्ञापन
Uttarakhand budget session 2020: network and Sound system Bad Facilities in gairsain

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के तमाम दावों के बावजूद भराड़ीसैंण में सरकार व्यवस्थाओं को पूरी तरह से नहीं सुधार सकी। विधानसभा परिसर में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से फेल रहा। आलम ये है कि खराब साउंड सिस्टम के कारण सदन में जो बोला जा रहा था, उसे दर्शक तो दूर विधायक तक नहीं समझ पा रहे थे। यहां तक विधानसभा अध्यक्ष को भी एक बार यह तस्दीक करनी पड़ी कि साउंड सिस्टम काम कर रहा है और उनकी बात सब तक पहुंच रही है। 

विज्ञापन


भराड़ीसैंण में बजट सत्र के आयोजन से पहले सरकार ने कई तरह के दावे किए थे। इसमें लोगों के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम, बेहतर मोबाइल नेटवर्क और शानदार विधान भवन में बेहतरीन सदन की कार्रवाई का नजारा पेश होना शामिल था। स्थिति इसके ठीक उलट रही। जगह की कमी के कारण लोग इधर उधर भटकते रहे।

विज्ञापन


व्यवस्था इतनी चरमरा गई थी कि एक आला अफसर की विधानसभा अधिकारियों से कमरों को लेकर खासी नोंकझोंक हुई। सबसे बड़ी समस्या विधान भवन के साउंड सिस्टम को लेकर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में माइक से निकली आवाज इतनी गूंज रही थी कि किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोला गया। हालत ये थी कि विधानसभा अध्यक्ष को साउंड सिस्टम संभाल रहे कर्मियों से व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश देने पड़े। बावजूद इसके हालात नहीं सुधरे। 


एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा कहावत उस समय हकीकत में बदली जब लोगों ने पीने के लिए पानी की तलाश करनी शुरू की। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कारण विधानसभा में पानी की प्लास्टिक की बोतलें हटा दी गई थी।

 

सरकार का दावा था कि यहां आरओ का पानी मिलेगा लेकिन लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिला। अफसरों के लिए अलग से आरओ, चाय, काफी का इंतजाम किया गया है। इससे सदन की कार्रवाई देखने आए दूरदराज के लोगों को एक गिलास पानी के लिए भटकना पड़ा।

भराड़ीसैंण तो छोड़िए आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क न होने से लोग खासे परेशान दिखे। किसी भी मोबाइल नेटवर्क का सिग्नल नहीं आने से लोगों की बात नहीं हो पा रही थी। राहत सिर्फ इतनी थी कि विधान भवन के अंदर वाई फाई कुछ हद तक काम कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed