फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 2025 Government departments are full of vacancies now waiting for recruitment

Uttarakhand Budget: सरकारी विभागों में खाली पदों की भरमार...अब भर्तियों का है इंतजार, बजट में ये हुए प्रावधान

Fri, 21 Feb 2025 02:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2025 02:25 PM IST
सार

सार्वजनिक निगमों, निकायों में 17,073 स्थायी व 1,133 अस्थायी मिलाकर कुल 18,206 पद स्वीकृत हैं। इनमें 10,064 भरे और 8142 रिक्त हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2025 Government departments are full of vacancies now waiting for recruitment
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश में सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों में 81 हजार पद खाली हैं। इन पर भर्तियां करने की बड़ी चुनौती है। उधर, वर्तमान सेवारत कर्मचारियों को भी सरकार ने कई सौगातें दी हैं, जो आगामी वित्त में भी जारी रहेंगी। सरकार ने बजट में इनका प्रावधान किया है।

विज्ञापन


एक अप्रैल 2023 को राज्य में 78,549 पद खाली थे। इस बार के बजट में बताया गया कि एक अप्रैल 2024 तक कुल 81,268 पद खाली हैं। एक अप्रैल 2024 तक राजकीय विभागों में कुल 2,38,753 स्वीकृत हैं। इनमें 2,18,220 पद स्थायी, 20,533 अस्थायी हैं। वहीं 1,71,906 पद भरे और 66,847 रिक्त हैं। सार्वजनिक निगमों, निकायों में 17,073 स्थायी व 1,133 अस्थायी मिलाकर कुल 18,206 पद स्वीकृत हैं। इनमें 10,064 भरे और 8142 रिक्त हैं। सहायतित संस्थाओं में 14,066 स्थायी व 2,247 अस्थायी मिलाकर कुल 16,313 पद मंजूर हैं। जिनमें 10,034 भरे और 6279 रिक्त हैं। युवाओं को इन पदों पर भर्तियों का इंतजार है।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget 2025: वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवारत कर्मचारियों की योजनाएं जारी रहेंगी
बजट में राजकीय कार्मिकों को कारपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ देने की योजना का जिक्र है, जिसके तहत कर्मचारियों को पर्सनल इंश्योरेंस कवर के साथ अन्य वित्तीय लाभ की सुविधा भी निशुल्क मिलती रहेगी। एलटीसी के लिए न्यूनतम अवकाश की अवधि 15 दिन से घटाकर पांच दिन कर दी गई है। लेवल-1 से 5 तक के कार्मिकों को रेलयात्रा में थर्ड एसी, लेवल 6 से 9 के कार्मिकों को रेलयात्रा में सेकेंड एसी और लेवल 10 या अधिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को फर्स्ट एसी या हवाई यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। जून और दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को पेंशन में वित्तीय लाभ देने के तहत एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि अनुमन्य की गई है। राजकीय वाहन चालकों को प्रतिवर्ष 3000 वर्दी भत्ता मिलेगा।

सरकारी विभागों में किस श्रेणी के कितने पद खाली

श्रेणी कुल स्वीकृत कुल भरे कुल खाली
9620 6123 3497
14263 9554 4709
162758 120280 42478
52112 35949 16163
कुल 238753 171906 66847

(नोट : यह एक अप्रैल 2024 तक का आंकड़ा है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed