Uttarakhand Budget 2023: गैरसैंण में 13 से 18 मार्च तक होगा बजट सत्र, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला
जून 2022 में बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आयोजित किया गया था। सरकार ने बजट सत्र को गैरसैंण में न कराने की पीछे चारधाम यात्रा को भी कारण बताया था। विपक्ष ने गैरसैंण में बजट सत्र न कराने पर सरकार की आलोचना की थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में शीतकालीन सत्र भी देहरादून में हुआ। अब सरकार ने बजट सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है।
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में 13 से 18 मार्च तक बजट सत्र होगा। यह फैसला कैबिनेट में लिया गया। कोविड काल के बाद सरकार ने मार्च 2021 में गैरसैंण में बजट सत्र कराया था। 2022 में विधानसभा चुनाव के कारण वहां बजट सत्र नहीं हो पाया था।
नई सरकार के गठन के बाद जून 2022 में बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आयोजित किया गया। सरकार ने बजट सत्र को गैरसैंण में न कराने की पीछे चारधाम यात्रा को भी कारण बताया था। विपक्ष ने गैरसैंण में बजट सत्र न कराने पर सरकार की आलोचना की थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में शीतकालीन सत्र भी देहरादून में हुआ। अब सरकार ने बजट सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
ये भी पढ़ें...Cabinet Decision: ड्रोन से होगी अवस्थापना प्रोजेक्ट की निगरानी, काशी की तर्ज पर बनेगा हरकी पैड़ी कॉरिडोर
गैरसैंण में बजट सत्र के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सरकार ने बजट सत्र छह दिन चलाने का निर्णय लिया है। इस बार भी गैरसैंण में सत्र बेहतर ढंग से चलेगा।-ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा