फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand budget 2016 in assembly session.

उत्तराखंडः 11 मार्च को सदन के पटल पर रखा जाएगा बजट

Thu, 03 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand budget 2016 in assembly session.

नौ मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के तहत 11 मार्च को बजट को सदन के पटल पर रखे जाने की संभावना है। 21 मार्च को बजट पारित हो सकता है।

विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव कर दिया है। अब आठ मार्च को होने वाली कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम रूप से मुहर लगेगी। खास बात यह है कि इस बार बजट पर चर्चा के लिए सरकार ने पूरे चार कार्यदिवस का प्रस्ताव किया है। 21 तक के सत्र में केवल तीन दिन का ही अवकाश है।

सरकार की ओर से किए गए प्रस्ताव के मुताबिक नौ मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। दस मार्च को सरकार की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और इस पर चर्चा होगी। 11 मार्च को बजट को सदन के पटल पर रखने का प्रस्ताव किया गया है। 12 और 13 को अवकाश है। 14 को धन्यवाद प्रस्ताव को पारित किया जाएगा।
विज्ञापन


15 से लेकर 18 तक बजट पर सामान्य चर्चा है। अभी तक सामान्य रूप से तीन दिन ही बजट पर चर्चा होती आई है। इस बार चार दिन तक बजट पर सामान्य चर्चा के लिए प्रस्ताव किया गया है। 19 मार्च और 20 मार्च को विभागवार बजट प्रस्तुत किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। 21 को विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आठ मार्च को होगी। इसी दिन सर्वदलीय बैठक और विधानसभा सत्र की सुरक्षा संबंधित बैठक होगी। सरकार के इस प्रस्ताव पर अभी कार्यमंत्रणा समिति की मुहर लगनी बाकी है। सर्वदलीय बैठक इस बार महत्वपूर्ण होगी।


अभी तक सर्वदलीय बैठक महज औपचारिकता ही रही है। इस बार के सत्र पर गैरसैंण में हुए सत्र की छाया भी रहेगी। ऐसे में सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक में पक्ष और विपक्ष की आपसी सहमति बनाने पर जोर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed