फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BSP changed state president in 24 hours, handed overe command to Aditya Brajwal

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाई बसपा, 24 घंटे में बदला प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य ब्रजवाल को सौंपी कमान

Mon, 21 Mar 2022 07:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर गाज गिरी। उन्हें बसपा प्रमुख मायावती की ओर से पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: BSP changed state president in 24 hours, handed overe command to Aditya Brajwal
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी बौखलाई हुई है। सोमवार को जहां पार्टी ने शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं 24 घंटे बाद ही पार्टी ने अपना फैसला पलटते हुए युवा नेता आदित्य ब्रजवाल पर दांव खेला है।

विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 13 नवंबर 2021 को बसपा प्रमुख मायावती की ओर से नरेश कुमार गौतम को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें प्रदेश प्रभारी और चौधरी शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। शीशपाल को पार्टी ने ज्वालापुर सीट से प्रत्याशी भी बनाया था।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी ने शीशपाल को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया था लेकिन हरिद्वार में हाल ही में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में पार्टी ने अपना निर्णय बदलते हुए झबरेड़ा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े आदित्य ब्रजवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा :  दो दशक के बाद सत्ता परिवर्तन का मिथक टूटा, चार चुनाव से चली आ रही एक और परंपरा आज टूटी

प्रदेश कार्यकारिणी में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष और मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी बीआर धोनी, कुंवर पाल सैनी, नाथीराम सैनी को दी गई है। प्रदेश सचिव के पद पर भृगु राशन राव, शिव गणेश, योगेश कुमार, ओमपाल नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य संजय खत्री और जोनी कुमार बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed