{"_id":"5d347ad68ebc3e6cac6472b0","slug":"uttarakhand-boy-sagar-selected-for-junior-world-paralympic-athletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड पैरालंपिक के लिए देवभूमि के बेटे का चयन, 28 जुलाई को स्विट्जरलैंड में होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जूनियर वर्ल्ड पैरालंपिक के लिए देवभूमि के बेटे का चयन, 28 जुलाई को स्विट्जरलैंड में होगी प्रतियोगिता
Mon, 22 Jul 2019 11:50 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
सागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ी सागर थयात का चयन स्विट्जरलैंड में होने वाली जूनियर वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में गोला और चक्का क्षेपण में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को स्विट्जरलैंड में होने वाली वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से बागेश्वर जनपद के गरुड़ ब्लॉक के पुरडा गांव निवासी सागर थयात पुत्र लक्ष्मण सिंह थयात का चयन हुआ है।
विज्ञापन
सागर चक्का और गोला फेंक में प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भारत से 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें से उत्तराखंड से एक मात्र खिलाड़ी चयनित हुआ है।
विज्ञापन
सागर 23 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा जहां से उसे 27 जुलाई को स्विट्जरलैंड पहुंचना है। उन्होंने बताया कि सागर का चयन बंगलूरू में पैरालंपिक कमेटी आफ इंडिया और भारतीय खेल विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया है।