फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Boy pratik saxena is in MyGov App quiz top six Participants

माई जीओवी एप क्विज के टॉप 6 में पहुंचा देवभूमि के बेटा प्रतीक, राष्ट्रपति भवन से भी मिला था आमंत्रण

Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Boy pratik saxena is in MyGov App quiz top six Participants
माई जीओवी एप क्विज के टॉप 6 में पहुंचा देवभूमि के बेटा प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में सेंट पीटर्स स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र प्रतीक सक्सेना ने भारत सरकार के माई जीओवी एप की स्पर्धा में भारत के टॉप छह प्रतिभागियों में जगह बनाई।

विज्ञापन


उन्हें 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में 11 मार्च को राष्ट्रपति भवन (नई दिल्ली) जाने का मौका मिला था लेकिन बारहवीं के पेपर के चलते वह नहीं जा सके।
विज्ञापन


उत्तरांचल कॉलोनी निवासी प्रतीक ने बताया कि फरवरी में माई जीओवी एप में उसने भाग लिया। मात्र एक मिनट में उसने एप में आए 10 प्रश्नों के सही उत्तर दिए। देश भर के लाखों प्रतिभागियों में से कुछ ही लोग इसका सही उत्तर दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 10 मार्च को दिल्ली के होटल ओबेरॉय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें उन्हें 11 मार्च को राष्ट्रपति भवन आने का आमंत्रण मिला था। प्रतीक ने बताया कि 12 मार्च की सुबह उनका 12वीं कक्षा का पेपर था, इस वजह से वह दिल्ली से लौट आए।

प्रतीक इससे पहले प्रॉब्लम योअर रीयल फ्रैंड्स नामक पुस्तक लिख चुके हैं, जिसे केडी पब्लिकेशंस वाशिंगटन प्रकाशित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी प्रेरणा का स्रोत माता अंजू हैं। वह नगर के जीजीआईसी में प्रवक्ता हैं। प्रतीक की दो बड़ी बहनें अनुज्ञा और निष्ठा के अलावा एक छोटा भाई अनग है। पिता उत्तर प्रदेश में खेतीबाड़ी का काम देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed