फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Boy Jaydeep Won Silver Medal for India in Asian junior Boxing Championship

देवभूमि के बेटे ने बढ़ाया मान, एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता रजत पदक

Sat, 19 Oct 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Boy Jaydeep Won Silver Medal for India in Asian junior Boxing Championship
जयदीप रावत(दाएं से पहला) - फोटो : अमर उजाला

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में मुक्केबाजी में उत्तराखंड के पौड़ी के लाल जयदीप रावत ने रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जयदीप पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पैठाणी गांव के मूल निवासी जयदीप इस वक्त गढ़वाल ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी लैंसडौन में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। 

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर में आयोजित एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एशिया के 28 देशों के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता (66 किलो भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए जयदीप रावत ने कजाकिस्तान के मुक्केबाज को पराजित कर भारत की झोली में रजत पदक डाला है।
विज्ञापन


जयदीप इससे पूर्व विश्व स्तर पर हंगरी में आयोजित प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। जिला स्तर पर एक स्वर्ण, राज्य स्तर पर दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक भी जयदीप के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयदीप के पिता जगदीश सिंह रावत और शिक्षक डा. देवकृष्ण थपलियाल सहित ग्रामीणों ने जयदीप की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed