फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Result 2023: Failed students will get three chances to pass Mandate Issued

Uttarakhand Board: फेल छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर...पास होने के मिलेंगे तीन मौके, शासनादेश हुआ जारी

Fri, 26 May 2023 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 May 2023 10:49 PM IST
सार

हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा वे छात्र भी अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे जो समझते हैं कि उन्हें अपेक्षित अंक नहीं मिले।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2023: Failed students will get three chances to pass Mandate Issued
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक और दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन की ओर से अंक सुधार परीक्षा का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा वे छात्र भी अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे जो समझते हैं कि उन्हें अपेक्षित अंक नहीं मिले।
विज्ञापन


UK Board Result: उत्तराखंड में हिंदी विषय में फेल हो गए 9699 विद्यार्थी, विशेषज्ञों ने कहा- कम हो रही रुचि
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर या फिर उत्तराखंड बोर्ड की ओर से तय तिथि के भीतर आवेदन करना होगा। हाईस्कूल स्तर पर परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क दो सौ रुपये प्रति विषय एवं 50 रुपये प्रमाणपत्र सह अंक पत्र के रूप में देय होगा।

हालांकि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क सौ रुपये रखा गया हैं। जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में तीन सौ रुपये देने होंगे। आदेश में कहा गया है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा एक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।

इस आदेश से 20800 को मिलेगा पास होने का मौका

शासन के इस आदेश से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए 20800 छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा। ये छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed