फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Result 2023 Education Minister Special Announcement

UK Board Result: शिक्षा मंत्री बोले-अगले साल 30 अप्रैल को आएगा रिजल्ट, फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका

Thu, 25 May 2023 08:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 May 2023 08:37 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से तय किया गया है कि अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी। वे छात्र भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं जो यह समझते हैं कि उनके इससे अच्छे अंक आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2023 Education Minister Special Announcement
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों की जानकारी देते हुए कहा कि अगले साल का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि जो छात्र परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। उन्हें पास होने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक कराकर सभी बच्चों से विकल्प ले लिया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय में बोर्ड का रिजल्ट घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तय किया गया है कि अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी। वे छात्र भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं जो यह समझते हैं कि उनके इससे अच्छे अंक आ सकते हैं।
विज्ञापन


UK Board Result: IAS बनकर देश सेवा करना चाहती है 12वीं की टॉपर, हर अभिभावक के लिए प्रेरणा हैं तनु के माता-पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी इसके लिए एक महीने के भीतर समयसारिणी बनाते हुए इसका अनुमोदन करा लें। इस मौके पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक महावीर बिष्ट, अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल सती आदि मौजूद रहे।

मैं शिक्षा मंत्री धन सिंह बोल रहा हूं

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहले स्थान पर रहे सुशांत चंद्रवंशी और इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर रही हिमानी को फोन कर बधाई दी। सुशांत के बाद मंत्री ने हिमानी को फोन करते हुए कहा, बधाई हो मैं मंत्री धन सिंह बोल रहा हूं। तुम्हें अपना रिजल्ट पता है, तुमने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।

हिमानी ने कहा- वास्तव में, मुझे पता नहीं। मंत्री के यह कहने पर कि अपने माता- पिता से बात कराओ, हिमानी ने कहा- पिता स्कूल गए हैं, मां घर पर हैं। तब मंत्री ने हिमानी की मां से बात कर उन्हें बेटी की उपलब्धि को बताया। इस पर हिमानी के खुशी से आंसू निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed