Uk Board Result: घोषित हुआ 10वीं-12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां कर सकेंगे चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड (यूके) बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2019 कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं 30 मई को सुबह 10:30 बजे घोषित हो गया।
परीक्षाफल अमर उजाला की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। यूके बोर्ड रिजल्ट 2019 या यूबीएसई बोर्ड परिणाम 2019 इस साल तीन लाख से अधिक छात्रों के लिए घोषित किया जाएगा।
इस बार हाईस्कूल में 149950 एवं इंटरमीडिएट में 124867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। लोकसभा चुनाव होने के चलते मूल्यांकन 20 अप्रैल से चार मई के बीच हुआ था। मूल्यांकन कार्य देर से होने के कारण इस बार रिजल्ट 30 मई को जारी किया जा रहा है, जबकि पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। इस बार अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।
रिजल्ट के लिए यहां करें क्लिक
10 वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
https://results.amarujala.com/board/uttrakhand-board-haldwani/uk-class-10th-result-2019
12वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
https://results.amarujala.com/board/uttrakhand-board-haldwani/uk-class-12th-result-2019
इसके अलावा बोर्ड की वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर भी चेक कर सकते हैं।