फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Mobile will be banned in examination centers

Uttarakhand Board: 16 से परीक्षाएं, केंद्रों में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध, 25 मई से पहले घोषित होगा रिजल्ट

Sat, 11 Mar 2023 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Mar 2023 04:33 PM IST
सार

आगामी 16 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार 115 एवं इंटरमीडिएट के एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Mobile will be banned in examination centers
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा 16 मार्च से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट 25 मई से पहले घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से होंगी। नकलविहीन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा के लिए 1253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा नकलविहीन परीक्षा के लिए विभिन्न स्तरों पर सचल दल बनाए जाएं।

विज्ञापन


जो सभी परीक्षा केंद्रों में जाएंगे, खासकर सड़क मार्ग से अधिक दूरी पर स्थित केंद्रों पर भी अनिवार्य रूप से जाना होगा। इसके साथ ही तीन बार से अधिक संवेदनशील श्रेणी में रहे परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी ताकि नकलविहीन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 16 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार 115 एवं इंटरमीडिएट के एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव शिक्षा योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड डॉ. नीता तिवारी, अपर निदेशक आरके उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, डाॅ. मुकुल सती आदि मौजूद रहे।
 

पौड़ी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र

शिक्षा मंत्री ने कहा प्रदेशभर में 1253 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी, इसमें 195 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 14 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें सबसे अधिक 136 परीक्षा केंद्र पौड़ी जिले एवं सबसे कम 39 केंद्र चंपावत जिले में बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Jhanda Ji Mela History: देश-विदेश से दून पहुंचती हैं संगत, अटूट आस्था की वजह है झंडे जी मेले का ये इतिहास

15 से 29 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन होगा

बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में पुलिस एवं जिला प्रशासन की भूमिका अहम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में विभाग के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका है। विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व संबंधित जिला अधिकारी के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विधिवत बैठक करें। परीक्षा एवं मूल्यांकन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए भी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed