{"_id":"3ca069edd4c49aa48d09e2c2223f1e7b","slug":"uttarakhand-board-make-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं आएगी बोर्ड की मार्कशीट में गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं आएगी बोर्ड की मार्कशीट में गलती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड ने मार्कशीट में होने वाली गलतियों को कम करने के लिए कई परिवर्तन किए हैं। इससे हर साल गलत अंक चढ़ने या न चढ़ पाने की वजह से परेशान होने वाले छात्रों को निजात मिलेगी। शिक्षकों का काम भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
जारी किए बदलाव
उत्तराखंड शिक्षा परिषद, रामनगर ने इस साल मार्च में होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जो बदलाव किए हैं, उसके तहत, अंकों को अवार्ड बैंक के बजाए ओएमआर शीट पर चढ़ाया जाएगा। इससे रिजल्ट जल्दी जारी होने के साथ ही मार्कशीट में कम गलतियां होंगी।
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिकाएं रहेंगी बदली
बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की सूरत भी बदल दी है। छात्रों को इस बार बोर्ड परीक्षाओं में रजिस्टर टाइप की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी।
परिषद का मानना है कि छात्र को वर्टिकल किस्म के रजिस्टर में लिखने की आदत होती है। इससे छात्रों को उत्तर पुस्तिका में अपना जवाब लिखने में आसानी होगी।