फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board exam started, Hindi question paper was easy

Dehradun News: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू, आसान रहा हिंदी का प्रश्नपत्र

Sat, 22 Feb 2025 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exam started, Hindi question paper was easy
Iउत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पहले दिन हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत और इंटर में हिंदी और कृषि हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी के आसान प्रश्न देख छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। इंटर में 235 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जबकि, हाईस्कूल में तीन छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

I
Iराजपुर रोड, गुजराड़ा, किशनपुर समेत विभिन्न जगहों पर बने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई। इसके बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित तो नजर आए, लेकिन केंद्रों पर जाते समय उनके चेहरों पर तनाव भी दिखा। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। उन्होंने प्रश्नपत्र को आसान बताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने नेतृत्व में सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। पहले दिन इंटर में 11 हजार 231 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।I
विज्ञापन

Iप्रश्नपत्र के पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। पेपर अच्छा हुआ। -मंजूI
Iपेपर काफी आसान था, लेकिन प्रश्न बड़े थे। उत्तर लिखने में समय अधिक लगा। इस कारण परीक्षा देने में थोड़ी परेशानी हुई। - आरवी
I
Iपरीक्षा से पहले काफी तनाव था। लेकिन, पेपर देखते ही तनाव खत्म हो गया। पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर काफी बेहतर था। -सोनियाI
Iहिंदी में गद्यांश और पद्यांश बड़े थे। जिन्हें समझने में काफी समय लगा। बाकि पेपर आसान था। कोई परेशानी नहीं हुई। -कोमलI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article