फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2022: Exams will start from March 28, read full schedule

Uttarakhand Board Exam 2022: 28 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Fri, 11 Feb 2022 09:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 09:14 PM IST
सार

शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2022: Exams will start from March 28, read full schedule
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह और इंटर की परीक्षाएं दोपहर की पाली में होंगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


सुबह की पाली सुबह आठ बजे और दोपहर की पाली दो बजे से शुरू होगी।  शिक्षा निदेशक के मुताबिक हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को सुबह 7.30 बजे तक और इंटरमीडिएट के छात्रों को 1.30 बजे तक अपने कक्ष में पहुंचना होगा। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को सुबह 7.45 बजे से आठ बजे तक और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को दोपहर 1.45 बजे से दो बजे तक प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दृष्टि दिव्यांग, शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दो घंटे का पेपत 2.40 घंटे और तीन घंटे का पेपर चार घंटे का होगा।  28 मार्च से एक अप्रैल तक लगातार परीक्षाएं होंगी। इसके बाद दो और तीन अप्रैल को अवकाश है। इसके बाद चार अप्रैल से नौ अप्रैल तक, उसके बाद 11 अप्रैल से 13 तक लगातार पेपर होंगे, फिर दो दिन के अवकाश के बाद 16 अप्रैल और फिर 18 अप्रैल को परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल पेपर के आधार पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-2 की परीक्षा का एलान कर दिया है। ऐसे में बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते एक महीने में बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर के आधार पर ही स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। जिससे परीक्षा में छात्रों को मदद मिल सके। 


26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। प्रदेश में बीती 31 जनवरी से कक्षा एक से नौवीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पहले ही स्कूलों को खोल दिया गया था। 


अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा दो घंटे की होगी

 कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड ने दो भागों में परीक्षाओं को आयोजित करने का फैसला लिया है। जिसमें से टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं बीते साल दिसंबर में आयोजित की जा चुकी हैं। जिसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा दो घंटे की होगी। 

 

केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर ही ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है।

 

टर्म-1 का रिजल्ट बोर्ड की ओर से जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना अंक पत्र देख सकते हैं। बताया कि ऑफलाइन होने वाली बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षा का पेपर दो घंटे का होगा। इसमें पूछे जाने वाले सभी सवाल सब्जेक्टिव टाइप के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed