उत्तराखंड बोर्डः शुरू हुई 12वीं की परीक्षा, पहले दिन 2391 छात्रों ने छोड़ा हिंदी का पेपर
- दो मार्च को इंटर हिंदी का पेपर, तीन को हाईस्कूल का
- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की तैयारियां पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सोमवार को इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रदेश में पहले दिन करीब 2391 छात्र-छात्राएं अनपुस्थित रहे। प्रदेश के किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। मंगलवार को हिंदी विषय के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू होंगी।
सोमवार को प्रदेश में पहले दिन इंटरमीडिएट में हिंदी विषय के साथ बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 119474 छात्र पंजीकृत थे। इनमें सोमवार को 117083 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 2391 अनुपस्थित रहे। प्रथम दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रथम दिवस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। केंद्र से बाहर आने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरों पर पेपर अच्छा होने की खुशी दिखाई दी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था। रामनगर में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, कोतवाल रवि कुमार सैनी ने भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इंटरमीडिएट में कक्षा 12वीं में हिंदी की परीक्षा का ब्योरा
जिला पंजीकृत छात्र उपस्थित अनुपस्थित
हरिद्वार 19191 18507 684
देहरादून 12292 12043 249
उत्तरकाशी 4898 4810 88
टिहरी 9896 9803 94
पौड़ी 10219 10105 114
चमोली 6428 6324 104
रुद्रप्रयाग 4475 4434 41
पिथौरागढ़ 6069 5971 98
चंपावत 3485 3454 31
अल्मोड़ा 8957 8871 86
बागेश्वर 4039 3989 50
नैनीताल 10403 10268 135
ऊधमसिंह नगर 19122 18505 617