फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board: Chief Minister Dhami Interacts with Students and Extends Congratulations

उत्तराखंड बोर्ड : मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों से बात कर दी बधाई

Sat, 25 Apr 2026 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board: Chief Minister Dhami Interacts with Students and Extends Congratulations
- सीएम ने कहा, लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार आगे बढ़ें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित होने पर मेधावी छात्रों से बात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, छात्र लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले एमपी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एसवीएम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जीबी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी से फोन से बात कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजुराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी (ऊधमसिंह नगर) की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका से भी दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। सीएम ने कहा, शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त कर पाते हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed