फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will soon get new state president announcement possible on 1 July

Uttarakhand: भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, एक जुलाई को एलान संभव, दौड़ में तैर रहे ये नाम

Sat, 28 Jun 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Jun 2025 04:00 AM IST
सार

Uttarakhand BJP News: भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास के मुताबिक, 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will soon get new state president announcement possible on 1 July
उत्तराखंड भाजपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन की घोषणा कर दी है। एक जुलाई को प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। चुनाव की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होने की संभावना है। पार्टी राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों का भी चुनाव करेगी। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास के मुताबिक, 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसा हुआ तो उसी दिन चुनाव में प्रतिभाग करने वाले मतदाताओं के नामों की सूची भी प्रदेश पार्टी कार्यालय में चस्पा हो जाएगी। फिर 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया होगी और एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसका विधिवत रूप से कार्यक्रम जल्द जारी होगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई दावेदार
भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चाएं भी तैर रही हैं। इसके पीछे की वजह अब तक हुए चुनाव में पार्टी की कामयाबी, पार्टी के सभी बड़े नेताओं में उनकी स्वीकार्यता और मुख्यमंत्री धामी से उनका समन्वय बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून, खेल मंत्री ने किया शुभारंभ

चौंका भी सकता है केंद्रीय नेतृत्व
चूंकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब तक चौंकाने वाले फैसले ही लेता रहा है, इसलिए पार्टी के भीतर जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से कुछ और नाम भी चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि संगठन की कमान गढ़वाल क्षेत्र के ब्राह्मण चेहरे के हाथों में सौंपी जा सकती है।

भाजपा के गलियारों में तैर रहे ये नाम
इस हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जो नाम संगठन में गूंज रहे हैं उनमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली, विधायक बृजभूषण गैरोला के नामों की चर्चा है। पार्टी में यदि महिला को कमान सौंपने का प्रयोग हुआ तो महिला चेहरे के तौर पर केदारनाथ की विधायक आशा नौटियालव महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed