फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP United Front officials Meeting Strategy made for 2024 Lok Sabha elections

भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक: पदाधिकारियों का आह्वान-जीत इतनी प्रचंड हो कि वर्षों तक विरोधी खड़े नहीं हो पाएं

Thu, 04 Jan 2024 09:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jan 2024 09:23 PM IST
सार

बैठक में तय हुआ कि पांच जनवरी से लेकर चुनाव तक प्रत्येक मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुसार काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP United Front officials Meeting Strategy made for 2024 Lok Sabha elections
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में हुई बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि वर्षों तक विरोधी खड़े नहीं हो पाएं। हमारी सरकार ने राज्य बनाया। विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी। भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी।

विज्ञापन


बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है, लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे। इस बार का चुनाव में पूरी तरह से मोर्चों पर आधारित होगा। लिहाजा मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


पांच जनवरी से लेकर चुनाव तक प्रत्येक मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुसार काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी मोर्चों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी कल करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, 'यूथ एज जॉब क्रिएटर्स' होगी थीम

संयुक्त मोर्चा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा एवं एसटी मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वराज विद्वान, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, आशा नौटियाल समेत मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए।

भाजपा शीघ्र यूसीसी, मूल निवास और भू कानून लेकर आएगीः धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है। लिहाजा हमें जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रैक रिकॉर्ड को रखना है सरकार के कामों के साथ साथ विश्वास भी जगाना है कि शीघ्र ही यूसीसी, मूल निवास और सख्त भू कानून भी भाजपा सरकार में ही लेकर आएगी। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है।

युवा मतदाता सम्मेलन से वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम मोदी
युवा मोर्चा को 24 जनवरी को होने वाले युवा नव मतदाता सम्मेलन करेगा। इसमें पीएम मोदी वर्चुअल मार्गदर्शन देंगे। 26 जनवरी को मंडल स्तर तिरंगा यात्रा के तहत न्यूनतम 75 सवारों की बाइक रैली निकाली जाएगी। युवा मोर्चा को मतदाताओं का ब्योरा तैयार करेगा। क्षेत्र के खिलाड़ियों को संगठित कर प्रतियोगिताएं कराएगा। घर-घर कमल का झंडा लगाने से लेकर सोशल मीडिया में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाएगा।

मंदिरों में राम कीर्तन का जिम्मा महिला मोर्चा को
महिला मोर्चा को लखपति दीदी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ के संवाद स्थापित कर बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी के पक्ष में सक्रिय करना है। साथ ही श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में राम कीर्तन का आयोजन करना है।

एससी व एसटी मोर्चे बस्ती संपर्क अभियान में जुटेंगे
एससी और एसटी मोर्चों को अपने वर्गों के सम्मेलन की श्रृंखला को नीचे तक ले जाने, इसमें शामिल लोगों से लगातार संपर्क बनाने, बस्ती संपर्क अभियान से छूटी हुई बस्तियों में पहुंचने, अपने वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों को सम्मानित करने, संस्कृति पहनावे, खानपान एवं लोककला को लेकर कार्यक्रम करने हैं।

मोदी भाईजान कार्यक्रम कराएगा अल्पसंख्यक मोर्चा
इसी तरह ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा अपने समाज के अलग-अलग वर्गों और युवाओं को नमो मित्र अभियान से जोड़ेंगे। अल्पसंख्यक बहनों से तीन तलाक कानून के फायदे को लेकर संवाद किए जाएंगे। स्नेह संवाद से लेकर मोदी भाईजान जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। वहीं किसान मोर्चा को ग्रामीण संपर्क अभियान, प्राकृतिक खेती के उपयोग एवं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी से संबंधित गोष्ठी, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के सम्मेलन मंडल स्तर पर आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed