फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami will inaugurate state level youth festival on 5 January

Uttarakhand: सीएम धामी कल करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, 'यूथ एज जॉब क्रिएटर्स' होगी थीम

Thu, 04 Jan 2024 06:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami will inaugurate state level youth festival on 5 January
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, देहरादून के परेड मैदान में पांच से नौ जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया से वार्ता में खेल मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी है। महोत्सव के तहत परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूजन फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम ने दिए ये खास निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञ युवाओं के साथ परिचर्चा करेंगे। महोत्सव में सामूहिक लोक गीत, लोक नृत्य, एकल लोक गीत एकल नृत्य, शास्त्रीय गायन, योगाभ्यास आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी नासिक महाराष्ट्र में 12 से 16 जनवरी के बीच होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

12 जनवरी को सीएम देंगे यूथ अवॉर्ड
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस दिन उनके हाथों विवेकानंद यूथ अवॉर्ड का भी वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed