फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP responsibilities can be divided before cabinet expansion

Uttarakhand: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा मंत्रियों के नाम, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बंट सकते हैं दायित्व

Wed, 05 Jul 2023 10:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 10:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जब मीडिया से मुखातिब हुए तो कैबिनेट विस्तार की संभावना से जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया। सीएम ने प्रश्न को टाल दिया कि इस बार सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बात हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP responsibilities can be divided before cabinet expansion
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से लौटकर मंत्रिमंडल विस्तार पर बेशक पत्ते नहीं खोल रहे, लेकिन भाजपा के सियासी हलकों में इसकी जबर्दस्त चर्चा है। माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे, इसे भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री जब मीडिया से मुखातिब हुए तो कैबिनेट विस्तार की संभावना से जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया। सीएम ने प्रश्न को टाल दिया कि इस बार सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ में मोबाइल ईसीएचएस शुरू करने की तैयारी, प्रदेश के दो लाख पूर्व सैनिकों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पार्टी के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जिन शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, उनसे अन्य मुद्दों के साथ कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे के संबंध में भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व आवंटन को मंजूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्वों की सौगात दे सकते हैं। दायित्वधारियों की एक सूची प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन से बातचीत के बाद फाइनल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई थी। माना जा रहा है कि इस सूची में कुछ बदलाव के साथ दायित्व बांट दिए जाएंगे। इसके बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

कैबिनेट में चार पद खाली हैं। इन पदों पर पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा विधायकों की नजर है, लेकिन मंत्री बनने का सौभाग्य किसे मिलेगा, यह पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। बेशक भाजपा के सियासी हलकों में कई नामों की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed