फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp president election on 16 january 2020 notification released today

उत्तराखंडः 16 को होगा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, आज जारी हुई अधिसूचना

Wed, 15 Jan 2020 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Jan 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp president election on 16 january 2020 notification released today
अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल यानी बृहस्पतिवार को होगा। बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। नया प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाने की पूरी संभावना है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। माना जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे तक नए प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को देहरादून पहुंच जाएंगे। उन्हीं की देखरेख में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। सुबह 11 बजे से प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव में विधानसभा स्तर पर चुने गए 70 प्रांतीय पार्षदों, 14 जिला अध्यक्षों, समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावनाएं हैं, लेकिन मतदान की स्थिति होने पर 70 प्रांतीय पार्षद व 14 जिलाध्यक्ष चुनाव में भाग लेंगे। अनुमान है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 200 से अधिक पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed