फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP President against reported statement about Har Ghar tiranga

Controversy: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, हर घर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर मचा बवाल

Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

हर घर तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा। वहीं अब उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP President against reported statement about Har Ghar tiranga
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नहीं उसका विश्वास नहीं कर सकते। भट्ट के खिलाफ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा की ओर से तहरीर दी गई है। राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं कर सकते के बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी: भट्ट

भट्ट ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में शामिल हैं। बच्चों, छात्रों, कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जाकर भी तिरंगा दे रहे हैं। इससे राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी। जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत देश के बारे में अनेक प्रकार की शंकाएं व्यक्त करते हैं, उनके बीच यह संदेश जाए कि इस देश में सभी धर्मों और मतों और संप्रदाय के लोग मिलकर एक साथ सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं। 

 

देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश

महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं है। यह राष्ट्र का विषय है। देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता। 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। संघ ने भगवा ध्वज को गुरू माना है।
 

ये भी पढ़ें...Youtuber Bobby Kataria: बॉबी को कल तक पेश होने का फिर नोटिस, सड़क पर बैठकर जाम छलकाने पर हुआ मुकदमा
 

इसकी तुलना करना कांग्रेस की नासमझी है। हरीश रावत जैसे विद्वान व्यक्ति इस बारे में कुछ बोल रहे हैं तो उनको यह भी बताना चाहिए कि तिरंगा घरों में लगे या नहीं है। उन्होंने रावत को सलाह दी कि वह राष्ट्रवाद के लिए घरों में झंडा लगाएं न कि राजनीति करें, यह उचित नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed