फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After a few days of peace in the BJP ' domination ' of war - Uttarakhand

कुछ दिन शांति के बाद फिर BJP में ‘वर्चस्व’ की जंग

Thu, 03 Mar 2016 04:44 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
After a few days of peace in the BJP ' domination ' of war - Uttarakhand

देहरादून में भाजपा महानगर इकाई में कुछ दिन की शांति के बाद फिर गुटबाजी की सुगबुगाहट है। गुटबाजी की वजह क्षेत्र में ‘वर्चस्व’ की जंग मानी जा रही है। कई नेता संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, जबकि खुद के स्पांसर कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों में उनकी सक्रियता ज्यादा है।

विज्ञापन


इस पूरी पैंतरेबाजी को चुनावी साल से जोड़कर देखा जा रहा है। महानगर भाजपा में पिछले साल नवंबर में मंडल अध्यक्षों से शुरू हुआ आपसी घमासान महानगर अध्यक्ष बनने और कार्यकारिणी विस्तार तक खुलेआम चलता रहा। नारी निकेतन, नैनीसार और फिर जेएनयू प्रकरण के बहाने कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में एकजुटता दिखाई। इससे पार्टी की आपसी गुटबाजी में जरूर कुछ ठहराव आया, लेकिन अब फिर नेताओं की महत्वाकांक्षा फिर उछाल मारने लगी है।
विज्ञापन


विधायकी की दावेदार और उनके खेमे के कार्यकर्ता संगठन के बजाय खुद के स्पांसर कार्यक्रम ज्यादा कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रकाश सुमन ध्यानी, महेश पांडे के हालिया कार्यक्रमों में इसकी झलक दिखी भी थी। इस सीट के पंडित दीनदयाल नगर मंडल की कार्यकारिणी पर लगी रोक आग में घी का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवत प्रसाद मकवाना, जीवन सिंह व अमर सिंह स्वेडिया आदि नेताओं की सक्रियता भी कुछ ऐसे ही संकेत दे रही है। राजपुर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता और अन्य कुछ कार्यकर्ताओं की दूरी बनाने को पार्टी के सूत्र इसी का नतीजा बताते हैं। यही स्थिति कैंट विधानसभा के अधीन आने वाले जीएमएस नगर मंडल की है।

यहां के मौजूदा विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता हरबंस कपूर, अमित कपूर, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, राजेंद्र सिंह ढिल्लो अपने-अपने हिसाब से जनता से जुड़े मसलों पर सक्रिय दिखाई देते हैं। शहर भाजपा में अधिक सक्रिय नजर आने वाले एक नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारी के पार्टी लाइन से अलग तरह के बधाई होर्डिंग को भी कुछ कार्यकर्ता अनुशासन के चश्मे से देख रहे हैं।


हालांकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल गुटबाजी से इनकार कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ मामलों को देखते हुए तीन सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की गई है, जो गुटबाजी और संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाने वालों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed