फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP New members take charge, with religious rituals In Dehradun

Uttarakhand: भाजपा के नए सदस्यों ने संभाली कमान, धार्मिक रीति रिवाज के साथ हुआ पदभार ग्रहण

Tue, 23 Sep 2025 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 10:17 PM IST
सार

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को धार्मिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने औपचारिक पदभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP New members take charge, with religious rituals In Dehradun
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम - फोटो : X@BJP4UK

विस्तार

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हुए हवन पूजन में सभी प्रदेश महामंत्री, मंत्री, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी समेत प्रदेश टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को धार्मिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने औपचारिक पदभार ग्रहण किया। इस दौरान हुए हवन में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री के साथ नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, स्वराज विद्वान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नेहा जोशी, गौरव पांडे, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, सह संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


Uttarakhand News: कैग की रिपोर्ट आई सामने, राजस्व अधिशेष की दिशा में प्रदेश ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सबको तत्काल प्रभाव से मिशन 2027 को जीतने के लिए जुटना है। एक-एक बूथ तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और संगठन की सक्रियता को पहुंचाना है। सबके पुरुषार्थ और समर्पण से देवभूमि की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed